Monday, October 19th, 2026

भाजपा नेता प्रीति बिरला की कार पर फायरिंग

नीमच
  भाजपा महिला नेत्री प्रीति बिरला  पर जानलेवा हमला किया गया है। कुछ अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता पर फायरिंग की। जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि नकाबपोश बाइक सवार अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

दरअसल घटना मध्यप्रदेश के नीमच जिले के कैंट थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता प्रीति बिरला कार से नीमच से नयागांव भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने जा रही थी। तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच बाइक सवारों के नकाबपोश सरगना ने पहले प्रीति बिरला की गाड़ी को हाथ देकर गाड़ी धीरे करने को कहा और बाद में गोली चला दी।


हालांकि गोली भाजपा नेत्री प्रीति बिरला की गाड़ी की बाई तरफ वाली कांच में लगी। जबकि ड्राइवर ने सूझबूझ से गाड़ी तेज करते हुए उसे दूसरी तरफ मोड़ दिया। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों नकाबपोश बाइक सवार भागने में सफल हो गए।

 

#प्रीति बिरला

Source : Agency

पाठको की राय